Monsoon 2022 : मानसून कब आयेगा ! मौसम विभाग ने जारी किया लेटस्ट अपडेट

0
उत्तराखंड में फिर बारिश व बर्फबारी का अंदेशा
उत्तराखंड में फिर बारिश व बर्फबारी का अंदेशा

CNE REPORTER (Creative News Express)


ADVERTISEMENTS

मानसून कब आयेगा, 2022 : लंबे समय से भीषण गर्मी का कहर के बीच एक राहत भरी ख़बर आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (INDIA METEOROLOGICAL DEPARTMENT) के अनुसार मानसून बस एक—दो रोज में पहुंचने वाला है।

मौसम विभाग की ओर से जारी लेटस्ट अपडेट में बताया गया है कि अगले 2-3 दिनों के दौरान केरल में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। इसी अवधि के दौरान अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए और परिस्थितियां भी अनुकूल हैं। यही नहीं, सैटेलाइट इमेज satellite images बता रही है कि दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूरे मालदीव और लक्षद्वीप के आसपास के क्षेत्रों और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

ताजा मौसम संबंधी संकेतों के अनुसार, दक्षिण अरब सागर के ऊपर निचले स्तरों में पछुआ हवाएं तेज और गहरी हो गई हैं। सैटेलाइट इमेजरी के अनुसार, केरल तट और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बादल छाए हुए हैं।

इधर वरिष्ठ मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून केरल के बाद अन्य राज्यों में 10 से 15 जून के मध्यम दस्तक देगा। इससे पूर्व प्री—मानसून की बारिश होगी। इसी शुरूआत झारखंड और बिहार से होगी। इसके बाद 05 जून को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम में पहुंचेगा। 10 जून को पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और महाराष्ट्र, 15 जून को छत्तीसगढ़, 20 जून को गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में मानसून पहुंच जायेगा। 25 जून को राजस्थान व हिमाचल तथा 30 जून को हरियाणा व पंजाब पहुंचेगा।

आपको बता दें कि वैसे केरन में मानसून 01 जून तक पहुंचा करता है, लेकिन इस बार यह एक—दो रोज पहले ही पहुंचने वाला है। विगत वर्ष 2021 में 03 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। मौसम विभाग से जारी सूचना के बाद मानसून 2022 को लेकर हर राज्य की प्रशासनिक मिशनरी इसकी तैयारी में जुटी हुइ है। उत्तराखंड में भी समस्त जनपदों के जिलाधिकारियों ने मानसून की तैयारी को लेकर बैठकें लेना शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1