HomeUttarakhandAlmoraMonkey Attack : घर के आंगन पर बैठी महिला पर झपट पड़े...

Monkey Attack : घर के आंगन पर बैठी महिला पर झपट पड़े बंदर, घायल

ADVERTISEMENTS

Monkey Attack : अल्मोड़ा नगर क्षेत्र सहित संपूर्ण जनपद में बंदरों का आतंक है। सोमेश्वर के न्याय पंचायत चनौदा में एक बुजुर्ग महिला को बंदरों ने काट कर घायल कर दिया। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से बंदरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार चनौदा में बंदरों ने एक बुजुर्ग महिला पर अचानक हमला कर दिया। यह ​महिला अपने घर के आंगन में बैठी थी। तभी बंदर उस पर झपट पड़े। बताया जा रहा है कि इससे पूर्व भी बंदर कई लोगों को घायल कर चुके हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

बंदरों के हमले में घायल महिला गुरुड़ा गांव निवासी धना देवी हैं। इधर वन पंचायत सरपंच लीला बोरा ने कहा कि बंदरों के अलावा जंगली सूअर, गुलदार आदि की भी समस्या बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से बंदरों व अन्य जंगली जानवरों से निजात दिलाने तथा घायल धना देवी को मुआवजा देने की मांग की है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि कई बार निवेदन किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Kainchi Dham Mela: नीम करोली बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments