HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : फर्जी फोन पे अधिकारी बनकर एकाउंट से निकाल लिये...

Almora Breaking : फर्जी फोन पे अधिकारी बनकर एकाउंट से निकाल लिये रूपये, साइबर सेल ने तीन दिन में वापस दिलवाई पूरी रकम, जनता से सावधान रहने की अपील

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पुलिस द्वारा आम जनता को लगातार आगह किये जाने के बावजूद आज भी पढ़ा—लिखा वर्ग तक साइबर ठगों का शिकार बन रहा है। यहां एक महिला को फर्जी फोन पे नोडल अधिकारी बनकर काल करके अज्ञात ठग ने उसके खाते से धनराशि निकाल ली। हालांकि साइबर सेल की सक्रियता से पूरी धनराशि अब महिला के खाते में वापस आ चुकी है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जानकारी के अनुसार 6 जुलाई को हुई ठगी का विवरण एक महिला ने पुलिस को बताया। हुआ यूं कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा काॅल कर बताया कि वह फोनपे नोडल अधिकारी बोल रहा है, तथा उनके द्वारा फोनपे कनैक्शन के सम्बन्ध में वेरिफिकेशन हेतु अन्य जानकारी की आवश्यकता है। महिला फर्जी नोडल अधिकारी के झांसे में आ गई और उसने अपने फोन पे अकाउन्ट की समस्त जानकारी दे दी। कुछ समय बाद महिला के खाते से अज्ञात ठग द्वारा 04 बार में कुल 16 हजार 242 रूपये निकाल लिए गये।
महिला को धोखाधड़ी का अंदेशा होने पर तत्काल अल्मोड़ा पुलिस के साईबर सैल से सम्पर्क किया गया। सैल द्वारा प्रकरण में शीघ्र कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित नोडल अधिकारी से सम्पर्क किया गया।

प्रकरण में साईबर सैल प्रभारी भूपेन्द्र बृजवाल ने बताया कि महिला द्वारा तत्काल साइबर सेल को सूचित किये जाने पर यूको बैंक एकाउन्ट से लिंक फोनपे में काटी गई सम्पूर्ण धनराशि को वापस दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई। जिसके बाद 8 जुलाई को शिकायतकर्ता के खाते में ठगी गई धनराशि वापस कराई गयी। जिस पर महिला ने साइबर सेल एवं अल्मोड़ा पुलिस का अभार व्यक्त किया। इधर अल्मोड़ा पुलिस जनता से अनुरोध किया है कि किसी को भी अपने एकाउन्ट से सम्बन्धित गोपनीय जानकारी शेयर न करें, वरना उनकी मेहनत की कमाई ठगों की जेब में जा सकती है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments