HomeUttarakhandBageshwarसाइबर क्राइम का शिकार बने लोगों के खाते में वापस दिलाई 69...

साइबर क्राइम का शिकार बने लोगों के खाते में वापस दिलाई 69 हजार की रकम

ADVERTISEMENTS

✒️ एसपी हिमांशु कुमार वर्मा ने बताए साइबर अपराध से बचने के उपाय

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। ऑनलाइन ठगी के शिकार तीन लोगों के खाते में 69 हजार रुपये की धनराशि पुलिस ने वापस कराई है। लोगों के चेहरों पर रकम मिलने पर खुशी झलक रही थी। उन्हें साइबर क्राइम से बचने के उपाय भी बताए गए।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। जिनकी रोकथाम को त्वरित कार्रवाई की जा रही है। साइबर सैल में अपराध पंजीकृत हो रहे हैं। सीओ अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई है।

टीम ने माधव सिंह पुत्र जौहार सिंह के 35 हजार, जितेंद्र सिंह पुत्र चंचल सिंह के 24 हजार और पंकज जोशी पुत्र विपिन चंद्र जोशी के 10 हजार रुपये उनके खाते में वापस कराए हैं। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम से बचना है। वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बैंक खातों से धनराशि देने के नाम पर साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आ रहा है।

साइबर क्राइम से बचने के लिए लेनदेन की जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति को नहीं दें। कंप्यूटर या फोन पर एनीडेक्स डाउनलोड नहीं करें। कंप्यूटर, फोन या डिवाइस का एक्सेस नहीं दें। फोन काल पर पर्सनल या बैंक खाते की जानकारी नहीं दें। उन्होंने कहा कि कोई बैंक कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव कभी भी बैंक अकाउंट, यूजर नेम या पासवर्ड नहीं मांगता है। पासवर्ड सुरक्षित रखें और उसे शेयर नहीं करें।

यहां तेर रफ्तार पिकअप ने राहगीरों को रौंदा, 04 की मौत

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments