HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : कोतवाली के उनि मोहन सौन व कानि रंजीत राम कोरोना...

अल्मोड़ा : कोतवाली के उनि मोहन सौन व कानि रंजीत राम कोरोना वॉरियर्स आफ द डे

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर बेहतरीन कार्य करने वालों में सम्मानित किए जाने का क्रम जारी है। आज कोतवाली के उनि मोहन सौन तथा कानि रंजीत राम को कोरोना वॉरियर्स आफ द डे से सम्मानित किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उनि मोहन सौन कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा लाॅकडाउन के दौरान रानीखेत एवं भतरौजखान क्षेत्र तथा होटल मैनेजमेन्ट काॅलेज अल्मोड़ा के अतिरिक्त लोधिया बैरियर में ड्यूटीरत रहते हुए बाहरी राज्यों व जनपदों से आने वाले लोगों को संक्रमण से बचाने हेतु जागरूक करते हुए उनकी थर्मल स्कैनिंग कर गन्तव्य को भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीं कानि 31 नापु रंजीत राम द्वारा कोरोना काल में कोरोना से सम्बन्धित दैनिक सूचनाओं को समय से तैयार कर पुलिस मुख्यालय एवं परिक्षेत्रीय कार्यालय नैनीताल को प्रेषित किये एवं उच्चाधिकारियों द्वारा कोविड-19 से सम्बन्धित प्राप्त आदेश-निर्देशों को थानों से अनुपालन कराये जाने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दोनों योद्धाओं को आज सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments