HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : 25 दिसम्बर को पीएम मोदी करेंगे 18 हजार करोड़ की...

हल्द्वानी : 25 दिसम्बर को पीएम मोदी करेंगे 18 हजार करोड़ की धनराशि किसानों के खातों में ट्रांसफर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने वीडियो काफ्रेसिंग के जरिये प्रदेशभर के जिलाधिकारियों को व्यवस्थित तौर पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थलों पर कोविड-19 के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए मास्क, सेनिटाइजर तथा आक्सो मीटर की व्यवस्थायें भी बनाई जांए। इस अवसर पर पीएम किसान के अन्तर्गत 18 हजार करोड़ की धनराशि 9 करोड़ किसान भाईयों एवं बहनों के खातों में हस्तान्तरित की जायेगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि सुशासन दिवस के अवसर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 दिसम्बर (शुक्रवार) को 12 बजे से देश के किसानों को सम्बोधित करेंगे, प्रदेश के सभी विकास खण्ड मुख्यालयों के साथ ही न्याय पंचायत स्तर पर एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था बनाई जाए तथा प्रधानमंत्री के संदेश को सुनने के लिए क्षेत्र के किसानों को आमंत्रित किया जाए। इस अवसर पर विकास खण्ड मुख्यालयों तथा न्याय पंचायत स्तर पर किसान मेलों का भी आयोजन किया जाए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री तथा कृषि मंत्री भारत सरकार के संदेशों का प्रचार साहित्य भी किसानों के मध्य वितरित किया जाए साथ ही प्रातः 10:30 बजे से किसान गोष्ठी आयोजित कर किसानो के हितो के चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाए तथा कृषि बिल के सन्दर्भ में भी जानकारी किसानों को दी जाए। इस अवसर पर ब्लाक मुख्यालय में कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहाकारिता विभागों के स्टाल भी लगाये जांए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि 25 दिसम्बर को आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन में क्षेत्रीय विधायकों, सांसदों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही दर्जाधारी मंत्रियों के साथ ही क्षेत्र के काश्तकारो को आमंत्रित किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के संदेश का प्रसारण 12 बजे से दूरदर्शन के अलावा विभिन्न टीवी न्यूज चैनलों के अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से देशभर में किया जायेगा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि समय रहते सभी त्रुटिहीन व्यवस्थाये सुनिश्चित कर ली जाए। इस महत्पूर्ण कार्यक्रम के लिए कृषि तथा पंचायती राज विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य करेंगे।

वीसी में सचिव कृषि हरबंस सिह चुग, के अलावा प्रभारी जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त, राजस्व सुरेन्द्र सिह जंगपांगी, संयुक्त निदेशक कृषि पीके सिह, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण अजय कुमार सिह, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, अधिशासी अभियन्ता जलनिगम अशोक कुमार कटारिया, जलसंस्थान विशाल सक्सेना, विद्युत बीके बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी दीप्ति जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी एचएल गौतम, उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।

एसटीएच में दो और नीलकंठ चिकित्सालय हल्द्वानी में एक की गई जान, 6 पुरूष और 7 महिलाओं ने ली आखिरी सांस

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments