HomeUttarakhandNainitalमोटाहल्दू न्यूज : टीम मोदी संघ के जिला कार्यालय का विधायक दुम्का...

मोटाहल्दू न्यूज : टीम मोदी संघ के जिला कार्यालय का विधायक दुम्का ने किया शुभारंभ

ADVERTISEMENTS

मोटाहल्दू। टीम मोदी सपोर्टर संघ के जिला कार्यालय का आज जयपुर खीमा ग्रामसभा में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन चंद्र दुम्का ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस दौरान विधायक दुम्का ने कहा कि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है लालकुंआ विधानसभा क्षेत्र में भी लगातार विकास हो रहा है उन्होंने सरकार की नीतियों को वहां मौजूद लोगों को बताया, उन्होंने कहा कि उनका मकसद लालकुआ विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास करना है।
वहीं टीम मोदी सपोर्टर संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह अधिकारी ने बताया कि यह कार्यालय खोलने का मकसद समाज के कार्यों को गति देना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तराखंड सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनका मकसद है मोदी सपोर्टर संघ में लगातार लोग जुड़ रहे हैं, युवा वर्ग में इसके प्रति काफी जोश है।

इस दौरान मुख्य रूप से गणेश दत्त काण्डपाल प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड, भैरव दत्त खोलिया प्रदेश महामंत्री, दीपक जोशी कुमाऊँ मण्डल अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह अधिकारी जिला अध्यक्ष, सुरेश सिंह बिष्ट जिला महामन्त्री, भगवान सिंह बिष्ट जिला सचिव नैनीताल, सचिन जोशी विधानसभा अध्यक्ष, मनोज सिंह बिष्ट विधानसभा उपाध्यक्ष, बबीता चन्दोला जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, रमा तिवारी जिला महामन्त्री महिला मोर्चा के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्त रिंकू पाठक, कमल अधिकारी, योगेश कपिल, आनंद कबड़ाल, हरीश पाठक के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments