अल्मोड़ा : बेहद सराहनीय रहा है मोदी सरकार का अब तक का कार्यकाल

✒️ भाजपा नगर मंडल ने नगर के विशिष्ट व्यक्तियों से की मुलाकात📌 पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पिलख्वाल के नेतृत्व में अभियान सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पूर्व…

भाजपा नगर मंडल ने नगर के विशिष्ट व्यक्तियों से की मुलाकात
✒️ भाजपा नगर मंडल ने नगर के विशिष्ट व्यक्तियों से की मुलाकात
📌 पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पिलख्वाल के नेतृत्व में अभियान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल के नेतृत्व में आज शहर के विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क कर प्रधानमंत्री के विकास कार्यों व उपलब्धियों पर चर्चा की गई।

भाजपा नगर मंडल के जनसंपर्क अभियान की शुरुआत पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलखवाल के नेतृत्व में हुई। इस दौरान नगर क्षेत्र में निवासरत विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात कर उनसे वार्ता भी की गई।

वार्ता का केंद्रीय मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 09 साल के कार्यकाल पर चर्चा किया जाना था। मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।

विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा भी विचार रखे गए। जनसंपर्क के दौरान डॉक्टर मनीषा रावल पांडे (स्त्री रोग विशेषज्ञ) Dr. Manisha Pandey, कुलपति प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट, फार्मेसिस्ट केएन पंत के आवास में जाकर भेंटवार्ता की गई। चर्चा में पूर्व राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलखवाल, नगर मंडल अध्यक्ष अमित साह मोनू, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट चीमा, पूर्व महामंत्री कृष्णा सिंह आदि शामिल रहे।

ऑनलाइन गेम में 13 साल की लड़की ने उड़ा दिए 52 लाख रुपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *