HomeUttarakhandAlmoraप्रधानमंत्री मोदी ने फिर रचा इतिहास, नव संसद में नारी शक्ति वंदन विधेयक...

प्रधानमंत्री मोदी ने फिर रचा इतिहास, नव संसद में नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश

ADVERTISEMENTS

👉 BJP महिला मोर्चा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

👍 महिला आरक्षण पर कहा ‘धन्यवाद’, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। Women Reservation Bill: मोदी सरकार द्वारा नए संसद भवन में पहले ही दिन नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश किए जाने से भाजपा कार्यकर्ता गदगद हैं। आज उत्साहित महिला मोर्चा द्वारा समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। साथ ही मिष्ठान वितरण भी हुआ।

बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले तमाम महिला कार्यकर्तियां हिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा के नेतृत्व में यहां चौघानपाटा में एकत्रित हुईं। जहां वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गत 18 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन नए ससंद का उद्घाटन किया गया था। इसके बाद पहले ही दिन लोकसभा व राज्यों कि विधानसभा व दिल्ली कि विधानसभा में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने वाला नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश कर पहले ही दिन इतिहास रच दिया है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को चर्चा के बाद इस विधेयक का पास होना तय है। इस मौके पर अल्मोड़ा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा के नेतृत्व में सभी महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया और आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी।

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, पूर्व जिला महामंत्री महेश नयाल, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गूरुरानी, बीना नयाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे, मिडिया प्रभारी जगत तिवारी, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, जिला आईटी सह संयोजक सागर गंगोला नगर महामंत्री मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट महामंत्री रेखा आर्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे नगर मंत्री भाजपा चंद्रा जोशी,मीना नेगी, पूर्व नगर महामंत्री मनीष जोशी नगर उपाध्यक्ष भाजपा नरेंद्र सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष भावना तिवारी, उषा शर्मा, सोसियल मिडिया नेहा उप्रेती, मिडिया गरिमा धपोला, दीप्ति पवार, चन्द्रा जोशी, माया जोशी ,रमा जोशी, मण्डल अध्यक्ष प्रेम लटवाल, आनंद कनवाल, ललित मेहता,सलमान अंसारी,मुकूल कुमार आदि कार्यकर्ताओं उपस्थित थे

यहां लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments