HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: इधर मोबाइल चोर दबोचा, तो उधर शराब के दो धंधेबाज...

Bageshwar News: इधर मोबाइल चोर दबोचा, तो उधर शराब के दो धंधेबाज धरे

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
यहां पुलिस ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर लिया है। इस चोर ने मौका पाते ही चार्जर में लगा फोन चुरा लिया था। उधर कपकोट थाना पुलिस ने शराब के अवैध धंधे में लिप्त दो लोगों को पकड़ा है।

मामले के मुताबिक नीरज सिंह पुत्र स्व. मिथिलेश कुमार सिंह निवासी ग्राम खैरा, थाना परसविगहा, जिला जहानाबाद—बिहार ने कोतवाली बागेश्वर में तहरीर दी। जिसमेंं शिकायत थी कि उन्होंने अपना मोबाइल फोन चार्ज में लगाया था और किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे चुरा लिया। नीरज पीएमजीएसवाई बागेश्वर में कनिष्ठ अभियंता हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 380 भादवि के तहत अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया। जिसकी विवेचना एसआई इन्द्र जीत ने की। पुलिस तहकीकात करते हुए आखिर मोबाइल चोर तक पहुंच गई। आज आरोपी शादाब पुत्र मो. शमशुल निवासी मौ. रसूलपुर नई बस्ती, स्वार रामपुर उप्र हाल निवासी मंडलसेरा, ट्रामा सेन्टर बागेश्वर को बानरी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी का मोबाईल फोन भी बरामद कर लिया। इसके बाद अभियोग में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। पुलिस टीम में एसआई इन्द्र जीत के साथ आरक्षी गिरीश बजेली व सुनील बहुगुणा शामिल रहे।
शराब के धंधे में दो धरे
कपकोट: थाना कपकोट पुलिस ने थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी के निर्देशन में चेकिंग अभियान के तहत पुलिस की एक टीम ने जमुवाखाल नाचती के पास से प्रमोद सिंह कोरंगा पुत्र मंगल सिंह निवासी-दुलम, थाना- कपकोट, जिला- बागेश्वर को अपने दुकान में अवैध रूप से लोगों को शराब पिलाने एवं बेचते रंगेहाथों पकड़ लिया और गिरफ्तार लिया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके अलावा पुलिस की दूसरी नया पुल खाईबगड़ के पास त्रिलोक सिंह पुत्र स्व. खड़क सिंह निवासी-ग्राम लाहुर, थाना- कपकोट, बागेश्वर को 13 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments