HomeUttarakhandNainitalगरमपानी : विधायक सरिता आर्य ने किया विकास कार्यों को स्वीकृत किये...

गरमपानी : विधायक सरिता आर्य ने किया विकास कार्यों को स्वीकृत किये लाखों

ADVERTISEMENTS

✒️ मंडल के तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में जन संपर्क

✒️ जन समस्याओं का लिया जायजा

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

विधायक सरिता आर्य ने गरमपानी मंडल के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर जन समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधाकय निधि से धनराशि भी स्वीकृत की।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के बाद प्रथम बार विधायक सरिता आर्य गरमपानी मंडल के सिल्टोना, गरजौली, बारगल, काफुल्टा, चोरसा, बुढलाकोट, जाख पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और निस्तारण की मांग की।

ग्राम सिल्टोना में ग्रामीणों ने पेयजल, रास्ते और मोटर मार्ग की समस्या विधायक के समक्ष रखी। विधायक ने तत्काल पेयजल समस्या को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके से फोन पर वार्ता कर निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। जाख में ग्रामीणों ने कहा कि बीते वर्ष दैवीय आपदा में गांव में ग्रामीणों के शौचालय और गौशाला को नुकसान पहुंचा, जिसकी अब तक विभागीय अधिकारियों द्वारा जांच नहीं की गई है। साथ ही बारगल में सेनेटोरियम भवाली गांव मोटर मार्ग को और बुढलाकोट मार्ग को क्षेत्र से लिंक करने की मांग की गई। गांव में दैवीय आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त योजनाओं के दुरुस्तीकरण की मांग की। साथ बुढलाकोट व जाख व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने अनेकों समस्याएं गिनाई। जिसका विधायक ने निस्तारण का आश्वाशन दिया।

विधायक ने कहा कि विधायक निधि से काटे गए मोटर मार्गों के रख रखाव की बात मुख्यमंत्री के संज्ञान में लायी जायेगी। उन्होंने सिल्टोना सीम के तोक ढोन को पैदल रास्ते और झाड़ियों के कटान के लिए डेढ़ लाख की घोषणा की। गरजौली में जीआईसी गरजौली के लिए 3 लाख और प्राथमिक विद्यालय गरजौली में एंगिल कार्य के लिए 1 लाख रुपए की घोषणा की। उन्होंने साई बस्ती कफूल्टा में पेयजल के लिए 1 लाख रुपए की घोषणा की। बारगल में 4 लाख के सीसी मार्ग और पेयजल के लिए घोषणा की। कठौता बारगल में एक लाख पेयजल लाइन और टैंक के लिए घोषणा की। काफुल्टा में तीन लाख रुपए की घोषणा की। साथ ही चोरसा में हल्का वाहन मोटर मार्ग के लिए 3 लाख की और रास्ते के लिए 1 लाख रुपए की घोषणा की। बुढलाकोट में ढाई लाख रुपए की घोषणा की गई। भ्रमण के दौरान विधायक सरिता आर्य द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु करीब 21 लाख रुपए की घोषणा की गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, कन्नू गोस्वामी, महामंत्री देवेंद्र बोहरा, ग्राम प्रधान सिल्टोना सरस्वती देवी, मीना बिष्ट, भावना शाह, पूर्व प्रधान बुढलाकोट दिनेश चंद्र, भागवत सिंह, सोबन सिंह आदि कार्यकर्ता ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments