HomeMovieकालाढूंगी न्यूज: विधायक संजीव आर्य ने शार्ट फिल्म ओए लाटे की लांन्च

कालाढूंगी न्यूज: विधायक संजीव आर्य ने शार्ट फिल्म ओए लाटे की लांन्च

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

कालाढूंगी। कालाढूंगी निवासी भोजपुरी फिल्म अभिनेता मयंक मेहरा के निर्देशन में बनी शॉट फिल्म ओए लाटे का नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने विमोचन किया। यह फिल्म 27 मिनट की शॉट फिल्म है जिसके निर्माता व निर्देशक खुद मयंक मेहरा हैं। जिनके द्वारा इस फिल्म को नैनीताल पहाड़ के नलनी गांव में फिल्माया गया है। इसमें गांव के एक सीधे साधे लड़के की कहानी है। फिल्म में गांव के कमजोर व सीधे साधे लोगों को गांव के रसूखदार लोगों द्वारा किस तरह प्रताड़ित किया जाता है यह दर्शाया गया है जबकि ग्रामीण क्षेत्र में नशे के बढ़ते चलन से क्या नुकसान हो रहा है नशे से दूर कैसे रहना है यह सीख भी दी गयी है। फिल्म के स्थानीय कलाकारों में नीरज तिवारीए राजेश आर्याए प्रकाश नैनवालए नंदन कुमारए यशवंत बिष्टए जनक उप्पलए डम्पीए संजीव विर्मलए प्रियंका राणाए पूजा राणाए मेघा राणा हैं। फिल्म में म्यूजिक नदीम नेड्डी व आवाज सतीश पांडे ने दी।

इस दौरान मयंक मेहरा ने फिल्म शूटिंग के दौरान सहयोग के लिए नलनी गांव के लोगों का आभार जताया। विधायक संजीव आर्य ने कहा कि मयंक मेहरा का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हमारा उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। उत्तराखंड फिल्म हब के रूप में उभरे इसके लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। फिल्म हब के रूप में और अधिक प्रयास हों वह इसके लिए मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता वरुण प्रताप भाकुनी सहित विक्की योगीए प्रशांत भैंसोड़ाए सूरज सनवाल आदि ने मयंक मेहरा व कलाकारों की सराहना की। इस दौरान अरुण मेहराए गिरीश भट्टए मोए मेहताबए किशन सिंह बिष्टए मनोज बिष्टए किशन बण गोस्वामीए मोए सलामए पुष्कर अधिकारीए रवि यादवए दीपक बनोलाए मोए रज्जाक आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments