HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड ब्रेकिंग : कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए विधायक राजकुमार ने...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए विधायक राजकुमार ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

ADVERTISEMENTS

देहरादून। हाल ही में उत्तरकाशी जिले के पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने भाजपा का दामन थामा था, जिसके बाद आज विधायक राजकुमार ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। आपको बता दें कि राजकुमार कांग्रेस के विधायक थे।

उत्तरकाशी जिले के पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने 12 सितंबर को नई दिल्ली भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। अब उन्होंने विधायिकी से भी इस्तीफा सौंप दिया है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

उत्तराखंड : सरकार ने बढ़ाई आय प्रमाण पत्र की वैधता, देखें आदेश

दरअसल, उत्तराखंड में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले सभी पार्टियां लगातार कद्दावर नेताओं को अपने पाले में लाने की कवायद में जुटी है। फिलहाल भाजपा इसमें सबसे आगे है। हाल ही में धनोल्टी विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी भाजपा में शामिल हुए थे।

महिलाओं के लिए खुले NDA के दरवाजे – ऑनलाइन आवेदन शुरू, देखें जरूरी योग्‍यताएं और फीस

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments