HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: एकाएक विधायक पार्वती का स्वास्थ्य बिगड़ा

बागेश्वर: एकाएक विधायक पार्वती का स्वास्थ्य बिगड़ा

ADVERTISEMENTS

✍️ जिला अस्पताल में उपचार, अन्य जांचों के लिए देहरादून भेजा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: विधायक पार्वती दास का स्वास्थ्य एकाएक बिगड़ गया। जिला अस्पताल आईसीयू में उन्हें भर्ती किया गया। चिकित्सकों के अनुसार वायरल फीवर के अलावा उनके चेस्ट में इन्फेक्शन है। उन्हें उपचार के बाद देहरादून के लिए एयर लिफ्ट किया गया है।

शनिवार को विधायक पार्वती दास एकाएक बीमार पड़ गईं। प्रभारी सीएमएस डा. एसपी त्रिपाठी के अलावा डा. नसीम उनके आवास पर पहुंच गए। उनका उपचार प्रारंभ किया गया। चिकित्सकों के सलाह पर विधायक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां आईसीयू में भर्ती किया गया। इस दौरान उनका ईसीजी समेत अन्य जांच हुईं। सीएमएस डा. त्रिपाठी ने बताया कि उनके चेस्ट में इन्फेंक्शन है। उन्हें अन्य जांचें करानी जरूरी हैं। इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एयर लिफ्ट कर देहरादून भेजा गया है। इधर, विधायक के पुत्र गौरव दास ने बताया कि जिला अस्पताल में परीक्षण कराया गया। सभी जांच लगभग सामान्य हैं। उन्होंने कहा कि उनकी माता की कोविड हिस्ट्री के कारण वह कुछ अन्य जांचे कराने के लिए देहरादून ले जा रहे हैं। उनकी माताजी स्वस्थ्य हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments