HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत न्यूज: विधायक करन माहरा ने ली भर्ती को आये युवकों की...

रानीखेत न्यूज: विधायक करन माहरा ने ली भर्ती को आये युवकों की सुध, तहसीलदार के साथ किया रहने-खाने की व्यवस्था का निरीक्षण

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

सैन्य भर्ती को लेकर रानीखेत में जहां विभिन्न जनपदों व राज्यों से आये नवयुवकों की भीड़ उमड़ रही है, वहीं कड़ाके की ठंड के बीच उनके रात्रि विश्राम व भोजन इत्यादि की व्यवस्था करना भी प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नही है। गत रात्रि जबरदस्त ठंड के बीच विधायक करन माहरा ने भर्ती के लिए आये युवकों की सुध ली। उन्होंने कहा कि यहां आये बेरोजगारों को किसी किस्म की तकलीफ नही होने दी जयेगी। तहसीलदार विवेक राजोरिया के साथ करन माहरा ने मुख्य रूप से रात्रि विश्राम के आश्रय स्थल बने स्कूल व मैरेज हाॅल आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही नगर भ्रमण कर आम जनता से भी मुलाकात की और उनका सुख-दुःख जाना। ज्ञातव्य हो कि रानीखेत में आर्मी की भर्ती चल रही है। रानीखेत में दिसंबर के पूरे माह कड़ाके की ठंड होती है। यहां आर्मी की जब भी भर्ती होती है प्रशासन के साथ विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि पूरा सहयोग प्रदान करते हैं। इधर दुर्गा पूजा महोत्सव समीति द्वारा अलाव आदि की व्यवस्था की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments