HomeUttarakhandAlmoraभाजपा की वर्चुअल रैलियों में हो रहा पीएम फंड का दुरूपयोग, कोरोना...

भाजपा की वर्चुअल रैलियों में हो रहा पीएम फंड का दुरूपयोग, कोरोना काल में देश—प्रदेश को छोड़ा अनाथ : भोज

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। पीसीसी सदस्य उत्तराखंड कांग्रेस भूपेंद्र सिंह भोज ‘गुड्डू’ ने आरोप लगाया है कि कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी पर देश व प्रदेश को अनाथ छोड़ दिया है तथा पीएम केयर फंड का दुरूपयोग करके रूपया चुनावी वर्चुअल रैली में खर्च करने का आरोप लगाया है। श्री भोज ने यहां जारी बयान में कहा कि आज पूरा देश महामारी के दौर से गुजर रहा है। अर्थव्यवस्था खस्ताहाल हो चुकी है तथा कई जगह भुखमरी तक की नौबत आ गई है। बेरोजगारी की दर बढ़ रही है और लोग नौकरी छोड़ दर—दर भटक रहे हैं। वहीं सत्ताधारी भाजपा चुनावी व वर्चुअल रैली करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री केयर फंड का दुरूपयोग कर धन भाजपा रैलियों में खर्च किया जा रहा है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री केयर फंड का हिसाब नही दिया गया है। भोज ने कहा कि आज देश को भाषण की नही राशन की आवश्यकता है। कोरोना की टेस्टिंग बढ़ाये जाने तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इन विकट परिस्थितियों में देश व प्रदेश को अनाथ छोड़ दिया है। जनता इसका हिसाब भाजपा को आने वाले चुनाव में देगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments