HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 07 माह बाद मिली दो बच्चों के साथ गुम महिला

अल्मोड़ा: 07 माह बाद मिली दो बच्चों के साथ गुम महिला

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के सल्ट क्षेत्र की निवासी एक महिला और उसके दो बच्चों को पुलिस ने 07 माह बाद सकुशल बरामद कर लिया है। यह महिला बिना बताए अपने साथ दो बच्चों को लेकर घर से चले गई थी। जिसे गहन छानबीन के बाद पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।

जिले के सल्ट निवासी एक व्यक्ति ने 01 फरवरी, 2023 को सल्ट थाने में तहरीर दी कि उसकी पत्नी 27 जनवरी 2023 को उसकी पत्नी दो बच्चों को साथ लेकर घर में बिना कुछ बताए कहीं चले गई है। जिसकी काफी ढूंढखोज कर ली गई लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इस व्यक्ति ने पत्नी की तलाश करने का अनुरोध पुलिस से किया। 28 वर्षीय यह गुमशुदा ​महिला 09 वर्ष की पुत्री 07 वर्ष के पुत्र को लेकर चल दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने थाना सल्ट में प्राथिमकी दर्ज की।

इसके बाद थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम गुमशुदा महिला व उसके दो बच्चों की ढूंढखोज शुरू की और ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुए सर्विलांस सेल की मदद ली। काफी प्रयासों से 07 माह बाद यानी 08 सितंबर 2023 को गुमशुदा महिला को उसके दोनों बच्चों समेत सिकंदरपुर, गुरुग्राम, हरियाणा से सकुशल बरामद कर लियया और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक मोहन चंद्रा, कांस्टेबल संजू कुमार, बलवंत प्रसाद व अंजू शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments