HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: घर से स्कूल को निकली शिक्षिका लापता, प्राथमिकी दर्ज

Bageshwar Breaking: घर से स्कूल को निकली शिक्षिका लापता, प्राथमिकी दर्ज

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
यहां कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक निजी विद्यालय की शिक्षिका लापता हो गई। जो घर से सुबह स्कूल को निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।

सेंट जोजफ स्कूल की लापता शिक्षिका के ताउ ने सुनील डेविड पुत्र डेविढ मैथ्यूस ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस से अविलंब उसकी ढूंढखोज करने का अनुरोध किया है। उन्होंने तहरीर में कहा है कि उनकी भतीजी कैथरीन मैथ्यूस पुत्री पाल मैथ्यूस 19 दिसंबर, 2021 को घर से कार बुक करके सेंट जोजफ स्कूल को निकली, परंतु स्कूल नहीं पहुंची।

बाद में उसके स्कूल नहीं पहुंचने का पता चला, तो उन्होंने यत्र—तत्र पूछताछ और ढूंढखोज की, मगर कहीं पता नहीं चला। उन्होंने यह भी कहा है कि संपर्क करने पर बुक टैक्सी के चालक चंदन ने बताया कि वह पैसे देकर बैंक आफ बड़ोदा में उतर गई। तब से युवती का मोबाइल स्विच आफ आ रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments