HomeUttarakhandChampawatहल्द्वानी ब्रेकिंग : चंपावत के देवीधुरा से दमुवाढूंगा की बारात में शामिल...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : चंपावत के देवीधुरा से दमुवाढूंगा की बारात में शामिल होने आई 12वीं की छात्रा युवक के साथ लापता

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। यहां के दमुवाढूंगा एक विवाह समारोह में चंपावत के देवीधुरा से आई कक्षा 12 की छात्रा एक युवक के साथ बाइक में बैठ कर उड़न छू हो गई। पुलि उसकी तलाश में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार देवीधुरा में कक्षा 12 में पढ़ने वाली एक छात्रा बीते दिनों दमुवाढूंगा में हुए एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए हल्द्वानी के दमुवाढूंगा आई थी। तीन दिन पहले वह दमुआढुंगा विवाह समारोह में शामिल होने परिवार के साथ यहां पहुंचे। शनिवार की रात बारात दुल्हन के घर रवाना हुई लेकिन किशोरी नहीं गई और दोपहर से ही लापता हो गई। शाम तक बारात लौटने पर जब किशोरी का पता नहीं चला तो परिजनों ने उसे शहर भर में ढूंढा लेकिन कोई पता नहीं चला जिसके बाद काठगोदाम थाने में पहुंचकर किशोरी की गुमशुदगी की जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए तो पता चला कि किशोरी एक युवक के साथ बाइक पर जाती हुई दिखाई दी। जानकारी जुटाई हुई तो पता चला युवक देवीधुरा का ही रहने वाला है। जिसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments