HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : दन्या से लापता हुई नाबालिग लड़की काशीपुर में मिली

अल्मोड़ा : दन्या से लापता हुई नाबालिग लड़की काशीपुर में मिली

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। दन्या क्षेत्र में अपने घर से लापता हुई एक नाबालिग लड़की काशीपुर से मिली है। पुलिस ने काउंसलिंग करवा उसे सकुशल परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 21 जनवरी को दन्या निवासी एक महिला ने थाना दन्या में तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि उसकी नाबालिग लड़की, उम्र- 17 वर्ष आज सुबह बिना बताये घर से कही चली गयी है। जिसकी ढूंढ़खोज करने पर कहीं कुछ पता नही चल पा रहा है। जिसके बाद नाबालिग बालिका की गुमशुदगी पर थाना दन्या में तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गई।

एसएसपी ने दिए तत्काल बरामदगी के आदेश

एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने मामले का तत्काल संज्ञान लेकर मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता के दृष्टिगत थानाध्यक्ष दन्या व सर्विलांस टीम को सक्रियता से गुमशुदा की तलाश कर शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया। थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस टीम के सहयोग से सुरागरसी-पतारसी करते हुए अथक प्रयासों से गुमशुदा नाबालिग बालिका को 22 जनवरी, 2024 को एफआईआर पंजीकृत होने के 15 घंटों के भीतर काशीपुर क्षेत्र, जनपद उधमसिंहनगर से सकुशल बरामद किया गया।

जिसके बाद गुमशुदा को वापस थाना लाकर काउंसलिंग आदि कार्यवाही के उपरांत उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी, महिला कांस्टेबल इमला बोहरा, हेड कांस्टेबल देवराज सिंह, मनोज कोहली व इन्द्र कुमार साईबर सेल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments