HomeCrimeयूपी : प्यार में बाधा बन रहे थे पिता, बेटी ने मरवाया,...

यूपी : प्यार में बाधा बन रहे थे पिता, बेटी ने मरवाया, प्रेमी ने कुल्हाड़ी से की हत्या

ADVERTISEMENTS

उत्तर प्रदेश। कौशांबी जिले में बीते दिनों किसान की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मृतक किसान की बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जानकारी के अनुसार कौशांबी जिले के सराय अकिल इलाके में पांच दिन पहले एक किसान की हत्या कुल्हाड़ी से काट कर की गई थी। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो बेटी के बयान पर शक हुआ जिसके बाद पुलिस को हत्या में परिजनों के ही शामिल होने का शक हुआ। पुलिस ने बताया कि पिता नाबालिग बेटी के प्यार में बाधा बने रहे थे जो लड़की को पसंद नहीं था। इसके बाद लड़की ने अपने पिता को प्रेमी के हाथों कुल्हाड़ी से कटवा दिया।

तबरेज अहमद नाम का शख्स गांव में ही खेती करता था और कुछ दिन से वो अपना क्षतिग्रस्त मकान बनवा रहा था। इसी वजह से वो अपने पड़ोसी कुट्टू के घर रात को सो जाता था। 28 दिसंबर 2020 की रात जब वह पड़ोसी कुट्टू के घर सो रहे थे तभी रात लगभग 12 बजे एक अज्ञात शख्स वहां पहुंचा और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। कुट्टू ने शोर मचा कर मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। घटना की सूचना पर पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान तबरेज की हत्या का खुलासा करने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ एसओजी को भी लगाया गया। इसके साथ ही परिजनों को सर्विलांस पर रखा गया।

करीब एक हफ्ते की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने साफ कर दिया कि तबरेज अहमद की हत्या उसकी ही नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी के जरिए करवा दी। पुलिस ने बताया कि पिता नाबालिग बेटी के प्यार में बाधा बने रहे थे जो लड़की को पसंद नहीं था। इसके बाद लड़की ने अपने पिता को प्रेमी के हाथों कुल्हाड़ी से कटवा दिया। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए प्रेमी को हिरासत में लिया तो हत्याकांड की गुत्थी परत दर परत सुलझ गई। पुलिस ने प्रेमी और मृतक किसान की बेटी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर के मुताबिक, आरोपी रेहान ने बताया कि मृतक तबरेज की बेटी से वह प्यार करता था। 12वीं में पढ़ने वाली प्रेमिका के पिता तबरेज को उसके प्यार की भनक लगी तो उन्होंने इस पर एतराज जताया। तबरेज ने बेटी की पढ़ाई छुड़वा दी और उसे घर में रहने को कहा। इसके बावजूद दोनों चोरी-छिपे आए दिन बातचीत कर लिया करते थे। घटना वाली शाम मृतक तबरेज को बेटी की करतूत के बारे में पता चला तो उसने उसकी पिटाई कर दी। बेटी ने मोबाइल के जरिये पिटाई की बात अपने प्रेमी से बताई। इसके बाद उन दोनों ने तबरेज को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

28 दिसंबर 2020 की रात रेहान प्रेमिका के घर पहुंचा जहां उसे पता चला कि तबरेज पड़ोसी के घर पर सो रहा है। रेहान पड़ोसी के घर पहुंचा और चारपाई पर सो रहे तबरेज की गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मौत की नींद सुला दिया। वारदात को अंजाम देकर रेहान अपने गांव पुरखास भाग गया था।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments