देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बदलने की खबर के बाद बाद अब देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। जिसमें बताया गया है कि मंत्रीमंडल आज शाम पांच बजे मंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रशासन इस समारोह की तैयारियों में जुट गया है। अभी यह साफ नहीं है कि किस किस और कितने विधायकों को तीरथ की कैबिनेट में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस कार्य के लिए राजभवन में समोराह होगा इसकी व्यवस्था के लिए प्रशासन ने डेढ दर्जन से ज्यादा अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। बता दें कि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य प्रदेश से बाहर हैं और 4 बजे देहरादून लौटेंगी।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


