सीएनई सहयोगी, सोमेश्वर
प्रदेश की राज्यमंत्री रेखा आर्या के कोरोना पॉजिटिव होने की भनक लगते ही उनके स्वास्थ्य लाभ की कामनाएं होने लगी हैं। रविवार को भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने सोमेश्वर क्षेत्र के प्राचीन चौड़ा गोलू देवता मन्दिर में जाकर हवन कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री रेखा आर्या और उनके परिवार को स्वस्थ रखने की प्रार्थना न्याय देवता गोलू से की। उन्होंने हवन कर विश्व की सुख—समृद्धि की कामना भी की। इस हवन में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, महामंत्री उमेश मेहरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, भूपाल मेहरा, महामंत्री चन्दन विष्ट, अमरसिंह मेहरा, कैलाश खर्कवाल, कैलाश बोरा, ललित मोहन और गोलू मन्दिर के पुजारी प्रेम सिंह रावल आदि शामिल रहे।
सोमेश्वर: राज्यमंत्री रेखा आर्या के स्वास्थ्य लाभ की कामना, कार्यकर्ताओं ने किया हवन
RELATED ARTICLES

