HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर : राज्यमंत्री रेखा आर्या ने की सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों की...

सोमेश्वर : राज्यमंत्री रेखा आर्या ने की सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों की समीक्षा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
क्षेत्र के दौरे पर आई राज्यमंत्री रेखा आर्या ने यहां अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 70वां जन्मदिन सेवा सप्ताह के रुप में मनाने के विषय में चर्चा हुई और कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा हुई।
राज्यमंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के तहत अपने—अपने बूथों में स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाएंगे और बुजुर्ग मरीजों को फल वितरण व सर्वधर्म कार्य करेंगे। उन्होंने इन कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सफल बनाने का आह्वान किया और कहा कि पार्टी की नीतियों तथा सरकार के कार्यों को जन—जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यक्रमों की तैयारी के बारे में जानकारी ली और तैयारी की समीक्षा की। बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष महेश नयाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, मण्डल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र जोशी, महामंत्री चन्दन विष्ट, उमेश मेहरा, विशन सिंह, व्यापार मण्डल अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, विशन रावत, देवेन्द्र नयाल, ललित सिंह, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, गोपाल राणा, प्रमोद कुमार, ठाकुर नयाल, रमेश पाण्डेय, बंशीधर जोशी, कैलाश जोशी, मोहन सिंह व राधे जोशी सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। इस मौके पर राज्यमंत्री रेखा आर्या व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा ने नवनिर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments