HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : राज्य मंत्री रेखा आर्या ने किया आंचल दुग्धशाला का...

Almora News : राज्य मंत्री रेखा आर्या ने किया आंचल दुग्धशाला का निरीक्षण, समीक्षा बैठक में समस्त मांगों पर दिया सकारात्मक आश्वासन, नए मिल्क एटीएम का शुभारम्भ

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) एवं बाल विकास, महिला सशक्तिकरण, पशुपालन, डेयरी, मतस्य उत्तराखण्ड सरकार रेखा आर्या द्वारा शुक्रवार को दुग्ध संघ अल्मोड़ा का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उन्होंने नये मिल्क एटीएम का भी शुभारम्भ किया।

उन्होंने सर्वप्रथम दुग्ध संघ की मुख्य दुग्धशाला का निरीक्षण कर प्लान्ट मशीनरी का गहन निरीक्षण किया। उनके द्वारा आंचल दूध एवं दुग्ध पदार्थ किस तरह तैयार किये जाते हैं इसका गहन निरीक्षण किया गया तथा प्लान्ट मशीनरी कितनी पुरानी है इसकी जानकारी ली गयी। उन्हें दुग्ध संघ
अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गयी की वर्तमान में आधुनिक प्लान्ट मशीनरी आ गयी है। जिसकी इस संस्था को भी आवश्यक्ता है। उनके द्वारा इसके आधुनिकीकरण हेतु आश्वासन दिया गया।

दुग्घशाला निरीक्षण के बाद मंत्री ने दुग्ध संघ की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उनको दुग्ध संघ की समस्याओं से अवगत कराया गया। उनके संज्ञान में लाया गया कि संस्था को सरकार से राज्य योजना मद में परिवहन अनुदान में अत्यन्त कम धनराशि प्राप्त हो रही है जिस कारण संस्था की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं हो पा रही है। उनको अवगत कराया गया कि मुख्य दुग्घशाला का भवन धनराशि के अभाव में सुदृढ़ीकरण नहीं हो पा रहा है। चायखान में अवशीतक केन्द्र की स्थापना हेतु भी उनको अवगत कराया गया। दुग्ध संघ की सभी मांगों पर उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि शीध्र ही वो सब पर विचार कर सहमति देंगी।

हेल्थ बुलेटिन अपडेट : आज प्रदेश में कोरोना से चार मौतें, 222 नए मामले, 451 मरीजों ने जीती जंग

उनके द्वारा बताया गया कि वो खुद भी व उनका परिवार अल्मोड़ा दुग्ध संघ द्वारा निर्मित आंचल घी का सेवन करता है, जो वाकई स्वाद में बहुत अच्छा है। अल्मोडा दुग्ध संघ के घी की और बेहतर ब्रांडिंग करने का उनके द्वारा निर्देश प्रधान प्रबंधक को दिये गये, ताकि बड़े महानगरों तक अल्मोड़ा दुग्घ संघ का घी उपलब्ध हो सके।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : गहरी खाई में जा गिरी अनियंत्रित मैक्स, एक की मौत, 3 घायल

कार्यक्रम में दुग्ध संघ के अध्यक्ष महेन्द्र बिष्ट, यूसीडीएफ के उपाध्यक्ष दीप डांगी, दुग्ध संघ की उपाध्यक्ष श्रमती नीमा बिष्ट ने भी मंत्री का स्वागत करते हुये दुग्ध संघ की आवश्यक आवश्यकता से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी एमआईएस अरुन नगरकोटी ने किया।

कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, भाजपा के जिला मंत्री विनीत बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान डांगीखोला ललित तिवाड़ी, सहायक निदेशक डेरी सुनील अधिकारी, प्रधान प्रबंधक अनुराग शर्मा, अरुन नगरकोटी , पूरन सिंह, नवीन पन्त, शिव शंकर बोरा, नरेश शर्मा, देवेन्द्र वर्मा, डॉ. कीर्ति, राजेन्द्र काण्डपाल, बलवन्त रावत, गीता राठौर सहित दुग्ध संघ का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

इस मौके पर नये मिल्क एटीएम का भी शुभारम्भ किया गया, जो प्रतिदिन सोमेश्वर को जायेगी। कार्यक्रम के अन्त में मंत्री ने दुग्ध सघ के नये मिल्क एटीएम वैन का भी शुभारम्भ किया जो कि प्रतिदिन प्रातः 5 बजे अल्मोडा दुग्ध संघ से सोमेश्वर को जायेगी।

दिल्ली ब्रेकिंग : कोरोना काल में सुर्खियों में आए ‘बाबा का ढाबा’ वाले कांता प्रसाद ने की सुसाइड की कोशिश

क्या आपने सुना है भारत में : यहां आम (Mango) की सुरक्षा के लिए लगाए गए 9 कुत्ते और 3 गार्ड, कीमत 2.7 लाख रुपये किलो

ब्रेकिंग न्यूज़ : गुजरात की साबरमती नदी में मिला कोरोना वायरस

बड़ी खबर उत्तराखंड : 6 आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड मौसम अपडेट : भारी बारिश से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments