HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: मिनी शटलरों ने बैडमिंटन चैंपियनशिप में दिखाई प्रतिभा

बागेश्वर: मिनी शटलरों ने बैडमिंटन चैंपियनशिप में दिखाई प्रतिभा

✍️ पढ़ाई के साथ खेल अति आवश्यक: जिलाधिकारी

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की उत्तराखंड मिनी सब जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने किया। खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। उद्घाटन मैच के अंडर-11 में बागेश्वर के कृष्णा कुमल्टा, प्राजल पांडे, कार्तिकेय रावल तथा नैनीताल के सार्थक जोशी, अंडर-13 में देहरादून के मनोज सिंह रावत व नैनीताल के करन लोहनी ने जीत अपने नाम की।

जिलाधिकारी ने कहा कि पढाई के साथ ही खेल अति आवश्यक है। खेलों से शरीर के साथ ही मन व मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। खेलों से हमें टीम भावना का बोध होता है। हर समस्या का सामना करने की क्षमता में बृद्धि होती है। सकारात्मक विचार एवं सोच उत्पन्न होती है। किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन, मनोयोग जरूरी है। मनोयोग के साथ लक्ष्य निर्धारित करें। नियमित अभ्यास के साथ लक्ष्य हासिल होगा। इंडोर स्टेडियम पर आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बागेश्वर के अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल तथा पौड़ी सहित प्रदेश के अन्य जनपदों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान बैडमिंटन संघ के सचिव विपिन कर्नाटक, उपाध्यक्ष अनिल कार्की, दीपक खेतवाल, अजय चंदोला, संजय वर्मा, भरत कर्म्याल, संतोष खेतवाल, शंकर गढिया, केदार मेहता आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments