HomeBreaking Newsनैनीताल ब्रेकिंग : तीन व्यक्ति मिले कोरोना पाजिटिव, जुबली कंपाउंड का...

नैनीताल ब्रेकिंग : तीन व्यक्ति मिले कोरोना पाजिटिव, जुबली कंपाउंड का एक हिस्सा बना माइक्रो कंटेन्मेंट जोन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नैनीताल। काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर जुबली हाॅल कम्पाउण्ड मल्लीताल निवासी तीन व्यक्तियों की कोविड-19 रेपिड एन्टीजन टेस्ट रिपोर्ट 22 जुलाई को पाॅजीटिव प्राप्त हुई है। उप जिलाधिकारी एवं उप जिला मजिस्ट्रेट विनोद कुमार ने बताया कि इंसीडेन्ट टीम की संस्तुति के आधार पर जुबली हाॅल कम्पाउण्ड मल्लीताल क्षेत्र में निवासरत व्यक्तियों के स्वास्थ्य हित में तथा पाॅजिटिव व्यक्तियों के संवाहक के रूप में आम जनमानस में कोविड-19 के प्रसार की प्रबल संभावना होने के दृष्टिगत एवं कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम हेतु तत्काल प्रभाव से जुबली हाॅल कम्पाउण्ड मल्लीताल को मुख्य धारा से पृथक कर अग्रिम आदेशों तक गतिविधियों को स्थगित रखते हुए किसी भी प्रकार के आवागमन हेतु बन्द किया जाना आवश्यक है।
एसडीएम विनोद ने बताया कि 22 जुलाई को जुबली कम्पाउण्ड क्षेत्र निवासी तीन व्यक्तियों की कोविड-19 रेपिड एन्टीजन टेस्ट रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के कारण जनहित में तत्काल प्रभाव से श्री पान सिंह मेहरा के घर (जुबली हाॅल कम्पाउण्ड) से लाल सिंह बिष्ट के घर के सामने बस्ती जुबली हाॅल तक के क्षेत्र को अग्रिम आदेशो तक माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है तथा श्री पान सिंह मेहरा के घर (जुबली हाॅल कम्पाउण्ड) से श्री लाल सिंह बिष्ट के घर के सामने बस्ती जुबली हाॅल तक के क्षेत्र में समस्त गतिविधियों को स्थगित रखते हुए अग्रिम आदेशो तक किसी भी प्रकार के आवागमन हेतु बन्द किया गया है।
विनोद ने बताया कि पान सिंह मेहरा के घर (जुबली हाॅल कम्पाउण्ड) से श्री लाल सिंह बिष्ट के घर के सामने बस्ती जुबली हाॅल तक के इस क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्क्रीनिंग एवं चिकित्सकीय परीक्षण, सम्पर्क व्यक्तियों की पहचान, प्राइमरी व्यक्तियों के काॅन्टेक्ट, प्राइमरी काॅन्टेक्ट के आइससोलेशन, चिकित्सकीय परीक्षण एवं आवश्यकतानुसार सैम्पल लिये जाने एवं सैम्पलों के परिणामों के आधार पर आंकलन किये जाने के उपरान्त ही प्रतिबन्धो में छूट प्रदान किये जाने अथवा समाप्ति पर विचार किया जायेगा।
गौरतलब है कि 15 जुलाई को जुबली हाॅल कम्पाउण्ड निवासी एक व्यक्ति की कोविड-19 रेपिड एन्टीजन टेस्ट रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 16 जुलाई को दो और व्यक्तियों की कोविड-19 रेपिड एन्टीजन टेस्ट रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी थी। जिनके सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की जाॅच में 22 जुलाई को तीन और व्यक्तियों की कोविड-19 रेपिड एन्टीजन टेस्ट रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments