HomeUttarakhandBageshwarउत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी, अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के...

उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी, अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand Weather Update | मौसम विभाग ने उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ तीव्र बौछार की संभावना जताई है। इसके अलावा चमोली, बागेश्वर जिलें में भी बारिश की संभावना है। संवेदशनील इलाकों में भूस्खलन, चट्टान गिरने, नदी-नालों में उफान की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत जिला अधिकारी सोनिका ने आईआरएस सिस्टम से जुड़े सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि यदि क्षेत्र से किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करते हुए अपने विभाग से संबंधित आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के अपना तैनाती स्थल और जनपद मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे तथा अपना फोन ऑन रखेंगे।

यह भी पढ़े : कमिश्नर दीपक रावत ने निरीक्षण के दौरान दिए नक्शों को निरस्त करने के निर्देश

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments