HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नशे के धंधेबाजों को संदेश—' या तो सुधर जाओ, या जाओ...

अल्मोड़ा: नशे के धंधेबाजों को संदेश—’ या तो सुधर जाओ, या जाओ जेल’

ADVERTISEMENTS

👉 नवनियुक्त एसएसपी देवेंद्र पींचा ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
👉 नगर निवासी एक युवक 65 हजार की स्मैक के साथ दबोचा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नवनियुक्त एसएसपी देवेंद्र पींचा ने नशे के सौदागरों के खिलाफ ठोस कार्यवाही करने के सख्त निर्देश देते हुए स्पष्ट संदेश दे दिया है कि या तो सुधर जाओ अन्यथा जाओ जेल। इसी क्रम में पुलिस ने नशे के धंधे पर लिप्त लोगों पर पैनी निगाह टिका दी है। इसी क्रम में एक युवक को स्मैक के साथ दबोचा हैं।

उल्लेखनीय है कि नये एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले के सभी सीओ, थाना व चौकी प्रभारियों एवं एसओजी/एएनटीएफ टीमों को नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाते हुए जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वाले नशा तस्करों पर पैनी निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाने के लिए कहा है। इसी क्रम में पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।

इसी क्रम में एसओजी, एएनटीएफ व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने चेंकिग के दौरान अल्मोड़ा में भैसवाड़ा फार्म तिराहे के पास युवक गौरव कुमार आर्या पुत्र संजय कुमार निवासी-मल्ला ओड़खोला अल्मोड़ा के कब्जे से 6.50 ग्राम स्मैक बरामद की। बरामद स्मैक की कीमत करीब 65 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की है। पुलिस टीम में धारानौला चौकी प्रभारी दिनेश परिहार, कांस्टे​बिल राकेश भट्ट, विरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments