HomeUttarakhandAlmoraदेश का भविष्य, अल्मोड़ा नगर की शान हैं मेधावी विद्यार्थी : प्रकाश...

देश का भविष्य, अल्मोड़ा नगर की शान हैं मेधावी विद्यार्थी : प्रकाश चंद्र जोशी

ADVERTISEMENTS

📌 नगर पालिका मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

अल्मोड़ा। नगर पालिका परिषद में हुए सम्मान समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले होनहारों को सम्मानित किया गया। साथ ही अर्न्तराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच डीके सेन, अर्न्तराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट व साउथ एशिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के रजत पदक विजेता शुभम मेहरा को भी पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि ये विद्यार्थी देश का भविष्य हैं तथा अल्मोड़ा नगर की शान हैं और आगे जाकर अपने माता पिता एवं स्कूल का नाम रोशन करेंगे।

नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में अल्मोड़ा नगर के विद्यालयों में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उक्त प्रतिभा सम्मान में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी ज्ञानेश तिवारी, गीतांजली बिष्ट, वैष्णवी बिष्ट, गार्गी कनवाल, कृतिका टम्टा, मुकुल आर्य सहित विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्रों को प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह एवं ज्ञानवर्धक पुस्तिकाओं से सम्मानित किया।

विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर अर्न्तराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच डीके सेन एवं अर्न्तराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट तथा साउथ एशिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता शुभम मेहरा का भी पुष्प गुच्छ से स्वागत करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी तथा इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने पर पालिकाध्यक्ष का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन सभासद राजेन्द्र तिवारी ने किया। इस मौके पर शासन द्वारा प्रेषित आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर पंच प्रण शपथ भी दिलाई गई।

सम्मान समरोह में खंड शिक्षा अधिकारी पी एस जंगपांगी, प्रो अरूण पन्त, डे-केयर सेन्टर के अध्यक्ष हेम चन्द्र जोशी, बहादुर सिंह मनकोटी, मोहन सिंह मनराल, रीता दुर्गापाल, आनन्द सिंह बगडवाल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष शेखर लखचौरा, डॉ जेसी दुर्गापाल, जंगबहादुर थापा, पालिका अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, स्वास्थ्य निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भण्डारी, राजपाल पवार सहित उनके लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments