HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : लक्ष्मेश्वर की इस सभास्थली से जुड़ी हैं बापू की यादें...

अल्मोड़ा : लक्ष्मेश्वर की इस सभास्थली से जुड़ी हैं बापू की यादें : त्रिलोचन

ADVERTISEMENTSAd

⏩ नव दुर्गा समिति लक्ष्मेश्वर ने दी श्रद्धांजलि

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नवदुर्गा समिति लक्ष्मेश्वर द्वारा आज गांधी सभास्थली शहीद स्मारक पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153 वीं जयंती और भारत रत्न देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119 वीं जयंती पर दोनों महान विभूति को यादकर भावपूर्ण श्रद्वाजंलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर समिति के संयोजक त्रिलोचन जोशी ने कहा कि 93 वर्ष पूर्व इसी गांधी सभास्थली से राष्ट्रपिता बापू ने कुमाऊं क्षेत्र में आजादी का बिगुल बजाने के लिए निर्णायक भाषण दिया था। इसलिए ये स्थल अल्मोड़ा नगर की ऐतिहासिक धरोहर है। उन्होंने कहा कि इतिहास मनुष्य जीवन में हमेशा ज्ञान वृद्वि करता है। इस ऐतिहासिक स्थल को पर्यटन मानचित्र में शामिल करने के लिए हम सबको प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम को गाकर बापू को याद किया गया।

कार्यक्रम का संचालन समिति सचिव सुनील कर्नाटक ने किया। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष अमित साह मोनू ने किया। कार्यक्रम में समिति उपाध्यक्ष गगन पाण्डेय, विनय पाण्डेय, आचार्य सतीश चन्द्र जोशी, चन्द्रशेखर जोशी, उपसचिव पीयूष बॊनी, व्यवस्थापक दीवान बिष्ट, विजय जीना, मंथन साही, हर्षवर्धन जोशी, भावेश पाण्डेय, कर्मचारी नेता देवेन्द्र पाठक, सुनील रावत आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments