HomeUttarakhandAlmoraसभासद अमित साह मोनू ने उठाई लक्ष्मेश्वर वार्ड की समस्याएं, डोर टू...

सभासद अमित साह मोनू ने उठाई लक्ष्मेश्वर वार्ड की समस्याएं, डोर टू डोर भ्रमण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू ने कहा कि वार्ड अंतर्गत विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक पहल करनी चाहिए। इस मौके पर विभाग द्वारा डोर टू डोर सूखे व गीले कूड़े को भी एकट्ठा किया गया।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर लक्ष्मेश्वर वार्ड में सफाई एवं डोर टू डोर सूखा एवं गीला कूड़ा एकत्रीकरण किया गया। इस हेतु पांडेखोला, जाखन देवी, धार की तूनी एवं रानीधारा में जिला पंचायत राज अधिकारी अल्मोड़ा गोपाल सिंह अधिकारी एवं सभासद अमित साह मोनू द्वारा भ्रमण किया गया। इस मौके पर सभासद द्वारा संबंधित अधिकारी को समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया गया। मुख्य रूप से वार्ड में कूड़े की समस्या, बन्द नालियों की समस्या, आवारा पशुओं और बन्दरों की समस्या से अवगत कराया गया।

तय हुआ कि सभासद द्वारा बताई गई समस्याओं के निस्तारण के लिए आगामी सप्ताह में एक बैठक लक्ष्मेश्वर वार्ड में पर्यावरण मित्रों के साथ की जाएगी। भ्रमण कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी अल्मोड़ा गोपाल सिंह अधिकारी, लक्ष्मेश्वर वार्ड सभासद अमित साह (मोनू), निरीक्षक पंचायत उद्योग, जिला पंचायत राज कार्यालय मनोज वर्मा आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments