HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: भवन मानचित्र की स्वीकृति संबंधी सारे अ​धिकार पालिकाओं को मिलें—...

ALMORA NEWS: भवन मानचित्र की स्वीकृति संबंधी सारे अ​धिकार पालिकाओं को मिलें— प्रकाश जोशी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा है कि जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को पूरी तरह से समाप्त करने का आदेश स्पष्ट होना चाहिए। साथ ही भवन मानचित्र की स्वीकृति संबंधी सारे अधिकार पहले की भांति नगर पालिकाओं को दिये जाने चाहिए।
प्रदेश सरकार द्वारा जिला विकास प्राधिकरण को स्थगित करने संबंधी आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री जोशी ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने प्राधिकरण को स्थगित करने का आदेश दिया तो है, मगर यह भी स्पष्ट करना चाहिए था कि जनता अपने भवन मानचित्र वर्तमान में कहां से स्वीकृत करायेगी।उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल से जनता प्राधिकरण के कारण परेशान है। श्री जोशी ने सूबे के मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार से मांग की है कि स्पष्ट आदेश के तहत जनहित में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को पूरी तरह समाप्त किया जाए तथा भवन मानचित्र स्वीकृति के समस्त अधिकार नगरपालिकाओं को वापस दिए जाएं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments