HomeBreaking NewsMBBS Student Suicide: मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र ने फांसी लगा...

MBBS Student Suicide: मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र ने फांसी लगा दे दी जान

ADVERTISEMENTS

देहरादून। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने अपने ही घर पर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। घटना डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर गुरुद्वारा रोड की है। मृतक यूक्रेन से MBBS की पढ़ाई कर रहा था। कुछ दिन बाद ही उसे यूक्रेन जाना था। डोईवाला पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत प्रेमनगर गुरुद्वारा रोड निवासी ओमवीर सैनी के 22 वर्षीय बेटे हर्ष सैनी का आज शनिवार सुबह पंखे से लटका शव बरामद हुआ। आशंका है कि उसने देर रात यह कदम उठाया हो। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

छात्र की पढ़ाई का था चौथा साल

बताया जा रहा है कि हर्ष सैनी यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। उसका चौथा साल था। एक महीने पहले ही वह रूस से घर आया था। बीती रात रोज की तरह खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह जब उनके पिताजी बेटे को जगाने के लिए गए, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो खिड़की से झांक कर देखा। तब उन्होंने पुत्र को पंखे से झूलते पाया। आनन—फानन में दरवाजे को तोड़ा गया। पंखे से बॉडी को उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।

छात्र ने क्यों उठाया ऐसा कदम, हर कोई हैरान

इधर डोईवाला कोतवाल प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि पुलिस के स्तर पर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि युवक 11 जुलाई को अपने घर आया था। 13 अगस्त को उसे यूक्रेन पढ़ाई के लिए वापस जाना था। आस—पास के लोगों का कहना है कि छात्र पढ़ाई में अव्वल था और काफी ​हंसमुख स्वभाव का था। उसने यह कदम क्यों उठाया। फिलहाल इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments