HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज : माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम पंहुचे लालकुआं, जोरदार...

लालकुआं न्यूज : माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम पंहुचे लालकुआं, जोरदार स्वागत

लालकुआं। प्रथम बार लालकुआं पहुंचे उत्तराखंड माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का स्थानीय भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
यहां लालकुआं के स्थित अम्बेडकर पार्क में पहुंचे माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का भाजपा ओबीसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं उन सभी योजनाओं में गरीबों के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

लालकुआं न्यूज : बिंदुखत्ता गौलागेट पर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से प्रजापति समाज को आगे बढ़ाने के लिए अवसर मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक भगाओ मिट्टी अपनाओ का संदेश लेकर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की भी सोच दबे कुचले लोगों के उत्थान की रही है। यही कारण है कि सीएम इस प्रदेश के विकास को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।

ब्रेकिंग उत्तराखंड : पकड़ा गया हरिद्वार की दिवंगत मासूम के साथ रेप व हत्या का सह आरोपी
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रतिबंधित होने से मिट्टी के उपकरणों की डिमांड बढ़ी है। त्योहारी सीजन के बाद अब हरिद्वार कुंभ में मिट्टी के उपकरणों की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ेगी तथा बाजार की मांग के हिसाब से पूर्ति की व्यवस्था पर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में भी मिट्टी के उपकरणों एवं गमलों के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जल्दी प्रदेश में मिट्टी गूंथने की मशीनें भी वितरित कि जायेगी।
इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार चौहान,मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमन्त नरूला, ओबीसी जिला महामंत्री प्रेम नाथ पंडित व विनोद श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments