HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: विभिन्न विद्यालयों में लगी गणित प्रदर्शनी

बागेश्वर: विभिन्न विद्यालयों में लगी गणित प्रदर्शनी

👉 महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्मदिन मनाया

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्म दिवस आज राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया गया। कंट्रीवाइड कठायतबाड़ा, मंडलसेरा, कठपुड़ियाछीना, गरुड़, कांडा और कपकोट में गणित प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें कक्षा छह से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

प्रदर्शनी में विभिन्न गणितीय गतिविधियां हुई। मॉडल, चित्रकला आदि गतिविधियों से विद्यार्थी उत्साहित रहे। गणित विभाग प्रमुख मयंक पाठक, भरत शाही ने निर्देशन किया। प्रधनाचार्य विनोद कुमार पांडे प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कहा कि गणित एक महत्वपूर्ण विषय है। इसका हमारे जीवन में बहुत महत्व है। गणित हमें तर्कशक्ति, समस्या समाधान और विश्लेषणात्मक क्षमता विकसित करने में मदद करता है। निर्णायक मोहन सिंह कुंवर, रवि धपोला, विपिन थपलियाल, अपर्णा कांडपाल थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments