HomeAccidentआर्मी केंट एरिया के मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान, बेघर...

आर्मी केंट एरिया के मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान, बेघर हुआ परिवार

ADVERTISEMENTS

⏩ आग बुझाने में सेना के जवानों ने निभाई बड़ी भूमिका

⏩ नींद से नहीं जागते परिजन तो हो जाता भयानक हादसा

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अग्निकांड से बेघर हुए परिजन व जानकारी देते अग्निशमन विभाग के अधिकारी

अल्मोड़ा के आर्मी कंपाउंड में स्थित एक आवासीय परिसर में शार्ट सर्किट से अचानक लगी आग से लाखों के सामान जलकर खाक हो गया। सेना के जवानों, फायर बिग्रेड व स्थानीय लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। गनीमत यह रही कि परिजन समय से आवास से बाहर भाग निकले, नहीं तो दुर्घटना भयानक रूप ले सकती थी।

जानकारी के अनुसार गत रात्रि करीब 12.30 हेम बहादुर थापा पुत्र मन बहादुर थापा के सरकारी आवंटित आवास पर अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिस समय यह आग लगी, उस वक्त परिवार के सभी लोग सो रहे थे। वहां ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने मौके पर परिजनों को आग के बारे में सूचित करते हुए नींद से जगा दिया और परिजन सही समय पर घर से बाहर भाग निकले।

जिसके बाद सेना की ओर से फायर बिग्रेड को सूचित किया गया, जिसके बाद अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंचा। सेना, अग्निशमन दल और स्थानीय लोगों द्वारा बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। भवन स्वामी धनमाया थापा ने बताया कि इस अग्निकांड में घर मे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। उन्हें लगभग दो लाख रुपये से अधिक की क्षति पहुंची है।

स्थानी लोगों का कहना है कि यदि सही समय पर सेना के जवान नहीं आते तो यह पूरा परिसर ही जलकर खाक हो जाता। आग बुझाने में ले. कर्नल प्रणीत, मेजर दीपक मठपाल, नायब सूबेदार ओम प्रकाश, सूबेदार महेंद्र, हवलदार रणबीर, सिपाही पुष्पराज आदि ने बड़ी भूमिका का निर्वहन किया। सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचे सेना के जवानों ने आग पर लगभग काबू पा लिया था।

वहीं फायर यूनिट ने बल्लियों में सुलग रही आग को बुझाया। फायर सर्विस के एसआई उमेश चन्द्र परगाई ने बताया कि सेना व फायर ब्रिगेड ने तत्परता से आग पर काबू पाया है। इधर आग लगने की लूचना मिलमे पर गोरखा समाज सुधार समिति के अध्यक्ष एसबी राना, एस कुमार, कैंट के पूर्व उपाध्यक्ष जंग बहादुर थापा, दयाकृष्ण कांडपाल व कई लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवार को शीघ्र आर्थिक मदद देने की मांग की है। यह प्रभावित परिवार फिलहाल पड़ोसी के मकान में शरण लिए है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments