HomeBreaking Newsदेखें video : घरेलू गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में भीषण आग,...

देखें video : घरेलू गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में भीषण आग, जबरदस्त विस्फोट

ADVERTISEMENTS

CNE DESK/यहां आज शुक्रवार सुबह हुए एक भयानक हादसे में घरेलू गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। जिसके बाद एक के बाद एक सिलेंडरों में जबरदस्त विस्फोट हुए। सिलेंडर के टुकड़े हवा में करीब 01 किमी दूर तक उछलते दिखाई दिए। जबकि पूरे ढ़ाई किलोमीटर तक का यहां पर लंबा जाम भी लग गया।

01 किमी तक दगते रहे सिलेंडर

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज लखनऊ से गैस सिलेंडर लेकर गोंडा जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। ड्राईवर ने किसी तरह ट्रक से भागकर अपनी जान बचाई। घटना इतनी भयानक थी कि करीब 01 किलोमीटर तक गैस सिलेंडर उछलकर इधर-उधर गिरते दिखाई दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ढाई किलोमीटर पहले ही पूरा यातायात रोक दिया।

यह ट्रक लखनऊ से गैस सिलेंडर लेकर गोंडा जा रहा था। ट्रक बहराइच गोंडा की सीमा पर गोंडा जनपद के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में आग के गोले में तब्दील हो गया। जरवल रोड थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राव ने बताया कि इस हादसे में पुलिस ने काफी तत्परता से काम लिया। ढ़ाई किमी तक ट्रेफिक रोक दिया गया। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि पूरा ट्रक कबाड़ में तब्दील हो चुका है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments