HomeAccidentहल्द्वानी : बंद दुकान में लग गई भीषण आग, लाखों की क्षति

हल्द्वानी : बंद दुकान में लग गई भीषण आग, लाखों की क्षति

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊंचापुल में स्थित एक दुकान में भीषण आग लग जाने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस व अग्निशमन दल को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए दुकान का शटर व एक दीवार भी तोड़ी गई।

मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात नईबस्ती बनभूलपुरा निवासी नाजिम हुसैन की कुसुमखेड़ा ऊंचापुल में स्थित हार्डवेयर की में अचानक आग लग गई। इससे पूर्व वह रात आठ बजे रोज की तरह दुकान बंद कर घर गये थे। तब तक सब सामान्य था, लेकिन देर रात उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लग गई है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

उत्तराखंड : स्कूलों का बदल गया टाइम टेबल, जारी हुआ नया आदेश

इधर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम जब मौके पर पहुंची तो दुकान की आग को काबू पाने के लिए शटर और दीवार भी तोड़नी पड़ी। पुलिस के अनुसार अग्निकांड का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है, लेकिन फिर भी मामले की जांच की जा रही है। इधर दुकान स्वामी के अनुसार उन्हें करीब 10 लाख की क्षति हुई है।

उत्तराखंड : स्मैक की तस्करी करते हुए महिला गिरफ्तार

Uttarakhand : मौत का बुलावा, खड़ी बाइक से गिरा युवक, चली गई जान

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments