HomeAccidentAlmora Breaking: मारुति इको खाई में गिरी, एक ही परिवार के 05...

Almora Breaking: मारुति इको खाई में गिरी, एक ही परिवार के 05 घायल

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले के सल्ट थानांतर्गत आज मारूति इको वैन असंतुलित होकर करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें सवार तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। ये सभी एक ही परिवार के बताए गए हैं। पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को निकाल अस्पताल पहुंचाया। घायलों को मामूली चोटें बताई गई हैं। जिससे बड़ा हादसा सौभाग्य से टल गया।

हादसा आज सुबह करीब 10:30 बजे का है। हुआ यूं कि मारुति ईको वैन संख्या A/F थाना सल्ट से जालीखान की तरफ करीब 20 मीटर दूर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन सड़क से करीब 50 मीटर भवाली गांव के पास गहरी खाई में गिर गया। जिसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सल्ट थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को रेस्क्यू कर निकाला गया और पुलिस ने उन्हें अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। बताया गया है कि घायलों को मामूली चोटें हैं।
ये हैं पांच घायल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी घायल एक ही परिवार हैं। जिनमें ग्राम भवाली, थाना सल्ट निवासी खीमानंद शर्मा पुत्र ज्वाला दत्त, उम्र 40 वर्ष, सुनीता पत्नी खीमानंद, गणेश शर्मा पुत्र खीमानंद उम्र 14 वर्ष, भानू पुत्री खीमानंद 17 वर्ष, आरती पुत्री खीमानंद उम्र 13 वर्ष शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments