HomeBreaking Newsशादीशुदा महिला का Facebook friend, लूट ली इज्जत, ले गया रूपये—गहने

शादीशुदा महिला का Facebook friend, लूट ली इज्जत, ले गया रूपये—गहने

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

विदेशी संस्कृति की नकल करते हुए खुद को मॉर्डन दिखलाने की चाह आज पति—पत्नी के रिश्तों की मजबूत डोर को कमजोर करते जा रही है। ऐसे ही एक मामले में हल्द्वानी में एक शादीशुदा व तीन बच्चों के साथ खुशहाल जीवन जी रही एक महिला को अंजान मर्द से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती और शारीरिक संबंध बनाना बहुत महंगा साबित हो गया। आरोपी ने महिला की न केवल अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल की बल्कि उसके गहने व रूपये लेकर फरार हो गया। महिला ने तंग आकर अपने पति को सब सच बता दिया और जहर खाकर जान देने की कोशिश की।

दरअसल, आज सोशल मीडिया के जरिये हो रही फ्रेंडशिप न केवल युवा वर्ग बल्कि अधेड़ उम्र में पहुंच चुके लोगों को भी उस काल्पनिक दुनियां के दर्शन कर रहा है, जिसका वास्तविक वजूद अकसर कुछ और ही होता है। ​भारतीय संस्कृति में सदैव से शादी​—विवाह का बड़ा अर्थ रहा है। इस आदर्श संस्कृति पर मौजूदा फिल्में, टीवी सीरियल व तथाकथित खुली विचारधारा समर्थकों ने इतने हमले कर दिये हैं कि अब यह रिश्ते की मजबूत डोर कमजोर पड़ने लगी है। विवाहेतर संबंध अब आम बात होने लगी है। इसकी एक बानगी ताजा मामले में हल्द्वानी में देखने में आई है। जहां एक आईटीबीपी जवान की पत्नी के साथ उसके फेसबुक फ्रेंड ने न केवल शारीरिक संबंध बनाये, बल्कि उसकी फोटो फेसबुक में डाल उसे बदनाम भी कर डाला। साथ ही महिला से नगदी व गहने भी ले लिये।

मामला अब पुलिस के पास पहुंच गया है। खैर, तहरीर में कहा गया है कि वह वर्ष 2019 में हल्द्वानी की एक कालोनी में तीन बच्चों के साथ रहती थी। इस दौरान फेसबुक पर रोहित बिष्ट नाम से आई friend request को उसने स्वीकार कर लिया। युवक ने उसका मोबाइल नंबर लेकर whatsapp में चैटिंग शुरू कर दी। महिला की कहानी के अनुसार इसके बाद एक दिन वह युवक उसके घर आया और उसने तब अपना सही नाम हर्षित बिष्ट बताया और कहा कि वह B S f में इंस्पेक्टर है। महिला का आरोप है कि पहली बार मिलने पर ही युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। जिसके बाद यह सिलसिला ही शुरू हो गया।

महिला ने कहा कि आरोपित ने उससे 30 हजार रुपये व सोने का हार ले लिया। इसके बाद जब महिला ने उससे संपर्क तोड़ लिए तो वह युवक ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।शारीरिक संबंध की अश्लील फोटो व वीडियो भी उसने बनाई थी। जिसे जुलाई 2020 में युवक ने फेसबुक में अपलोड कर दी, जिसके बाद आरोपित से परेशान होकर वह हल्द्वानी छोड़कर पति के पास चली गई। महिला का कहना है कि गत 24 अगस्त, 2021 को आरोपित ने उसकी अश्लील फोटो इंस्टाग्राम में उसकी भतीजी को भेज दी, जिसके बाद पीडि़ता ने पूरी आपबीती पति को बताई। जिसके बाद महिला ने जहर खाकर जान देने का प्रयास भी किया, लेकिन उसे बचा लिया गया। इधर मुखानी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments