HomeUncategorizedअल्मोड़ा : क्रिसमस पर मैराथन दौड़, मनीष आर्या और प्रियंका बिष्ट रही...

अल्मोड़ा : क्रिसमस पर मैराथन दौड़, मनीष आर्या और प्रियंका बिष्ट रही प्रथम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चगेठी में क्रिसमस पर आयोजित बालिकाओं की मैराथन दौड़ में बालिकाओं ने 02 किमी की दौड़ लगाई।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, चगेठी की वार्डन प्रतिभा चौहान ने बताया कि क्रिसमस के मौके पर बालिकाओं के लिए मैराथन का आयोजन किया गया था। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान चगेठी प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह चौहान, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी हरीश सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारम्भ किया। मैराथन दौड़ जूनियर, सीनियर वर्ग में हुई। सीनियर वर्ग में मनीषा आर्या प्रथम, बबीता जोशी द्वितीय व भावना रजवार तृतीय रही। जूनियर वर्ग में प्रियंका बिष्ट प्रथम, रमा रजवार द्वितीय, राधा पांडे तृतीय रही।

इस मौके पर अतिथियों ने मैराथन दौड़ आयोजन करने के लिए आयोजकों की प्रशंसा की। कहा कि पढ़ाई के साथ—साथ मानसिक, शारीरिक विकास के लिए खेल जरूरी हैं। साथ ही तमाम गतिविधियों के लिए वार्डन प्रतिभा चौहान की प्रशंसा की। निर्णायक भूमिका में अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी हरीश सिंह चौहान रहे।

इस मौके पर पूर्व प्रधान खीमानंद पालीवाल, गोपाल सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, पूरन सिंह बिष्ट, पीटीए अध्यक्ष आशा देवी, उपाध्यक्ष पुष्पा देवी,
बीडीसी चगेठी गोधन राम उपस्थित रहे। हेमा चौहान, गीता मेहता, हरप्रिया बिष्ट, कविता, कमला देवी, देवकी देवी, पंकज शर्मा, खष्टी देवी रहे आदि ने विशेष सहयोग दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments