HomeBreaking NewsUttarakhand : मकानों का ड्रोन से हुआ हवाई सर्वेक्षण, जानें क्या है...

Uttarakhand : मकानों का ड्रोन से हुआ हवाई सर्वेक्षण, जानें क्या है सरकार की योजना

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत बहुत सालों से गांव की आबादी की जमीन पर अपना मकान बनाकर रह रहे लोगों को उनके उस मकान के भूखंड का सरकारी अभिलेखों में मालिकाना हक अब दिया जायेगा। इससे गरीब आदमी अब अपनी जमीन का मालिक बनेगा। जिसके तहत भारतीय सर्वेक्षण विभाग और तहसील प्रशासन द्वारा भूखंडों में स्थित आवासों का ड्रोन कैमरों की मदद से सर्वेक्षण किया जा रहा है। जिसके रिपोर्ट देहरादून भेजी जायेगी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

देखें विडियो (हल्द्वानी) : कुछ घंटे खुलने के बाद वीरभट्टी पुल पर फिर आया मलबा, मार्ग बंद

उल्लेखनीय है कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा बंदोबस्ती 56, 57 में बने मकान, जो भी बेनाप में बने हुए थे उनका आसमान से वृहद सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। यहां गत दिवस सोमवार व आज मंगलवार को भारतीय सर्वेक्षण विभाग और तहसील प्रशासन द्वारा नैनीताल जनपद अंतर्गत जगह—जगह जाकर जहां भी इस तरह के मकान हैं और जहां वर्तमान में लोग निवासरत हैं, वहां ड्रोन द्वारा सर्वे किया गया। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand : अनसुलझी पहेली बनी खनन कारोबारी पवन कन्याल की गुमशुदगी, पुलिस इन बिंदुओं पर कर रही जांच…..

आपको बता दें कि ड्रोन कैमरे की मदद से हर गांव का सर्वे कर नक्शे तैयार किए जा रहे हैं। योजना के तहत जमीन मालिकों को प्रोपर्टी कार्ड मुहैया कराए जाने की योजना है। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गृह स्वामियों को अधिकार अभिलेख उपलब्ध कराया जाएगा। सर्वे करने के बाद आबादी सर्वे का ऑनलाइन डाटा अपडेट किया जाएगा। योजना का मकसद संपत्ति संबंधी विवादों व कानूनी मामलों को कम करना है।

उत्तराखंड सरकारी भर्ती : UKSSSC ने समूह ‘ग’ के अंतर्गत निकाली 164 पदों पर भर्ती, इस तारीख से आवेदन शुरू

ज्ञात रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल, 2020 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर स्वामित्व योजना का शुभारंभ किया था। 1 फरवरी 2021 को स्वामित्व योजना को देशभर में लागू किया गया। हवाई सर्वेक्षण का कार्य मुख्य रूप से भारतीय सर्वेक्षण विभाग करा रहा है, जिसमें तहसील व राजस्व प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है।

Haldwani Breaking : भाजपा के दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, बताया ये कारण…

इस मौके पर भारतीय सर्वेक्षण विभाग के सर्वेक्षक संदीप मनराल, को—पायलट मधुर खुम्मन, तहसील प्रशासन से पट्टी पटवारी ललित जोशी व मताहत कर्मचारी मौजूद रहे। जिन्होंने गत दिवस मोना, बैरोली व सिरसा ग्राम के चौनीखेत पर और आज खैरना पर यह अभियान चलाया। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments