HomeBreaking Newsखाताधारक ध्यान दें : बदल रहे हैं कई नियम, यह है नया...

खाताधारक ध्यान दें : बदल रहे हैं कई नियम, यह है नया आदेश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

नवंबर माह की समाप्ति नजदीक है और दिसंबर माह की पहली तारीख से बैंकों से संबंधित कई नियम बदल रहे हैं। वहीं कई अन्य परिवर्तन भी होने जा रहे हैं, जिनका वास्ता आम जनता से है।

जानकारी के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक की ब्याज दरों में 01 दिसंबर से बदलाव होने जा रहा है। इस बैंक ने अकाउंट होल्डर्स को झटका दिया है। बैंक ने सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला किया है। बैंक ने सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों को सालाना 2.90 से घटाकर 2.80% करने का निर्णय ले लिया गया है। नई दरें 1 दिसंबर से लागू होंगी।

इसके अलावा बैंकों में आधार लिंक की अंतिम तारीख 30 नवंबर निर्धारित है, इसके बाद इसमें किसी भी तरह का कोई विस्तार नहीं किया जाएगा। अगर आपने भी अब तक यूएई और आधार को लिंक नहीं किया है तो इस जरूरी काम को 30 नवंबर तक निपटा ले नहीं तो आपको भी भारी नुकसान उठना पड़ सकता है। वहीं एक दिसंबस से पेंशन से जुड़े नियमों में बदलाव होना है। बता दें कि पेंशनर्स के लिए जीवित प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर रखी गई है, वहीं 1 दिसंबर के बाद जिन लोगों ने भी जीवन प्रमाण-पत्र जमा नहीं किया है, उन्हें पेंशन मिलना बंद हो जाएगी। ईपीएफओ ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी भी दी है। साथ ही पेंशनर्स को 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा करने को कहा है। हालांकि, राहत की बात है कि अब पेंशनर्स इस जीवन पत्र को घर बैठे ही डिजिटल माध्यम से जमा कर सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप भी एसबीआई का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको 1 दिसंबर से कई बदलाव देखने को मिलेंगे। दिसंबर से ईएमआई (EMI) पर क्रेडिट कार्ड खरीदना महंगा हो सकता है। अब ईएमआई पर कार्ड खरीदने पर आपको प्रोसेसिंग फीस भी देनी होगी। वहीं 01 दिसंबर से माचिस की डिब्बी की कीमत दोगुनी हो जायेगी, वहीं राहत की बात यह है कि गैस सिलेंडर के दाम कम होने हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments