HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : यहां खतरे की जद में हैं कई मकान, सम्भावित...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : यहां खतरे की जद में हैं कई मकान, सम्भावित आपदा का खतरा

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां अतिवृष्टि के बाद से ढूंगाधार के कई मकान खतरे की जद में आ गये हैं। महिला कांग्रेस की महासचिव गीता मेहरा ने प्रभावितों से बातचीत करने के बाद इस मामले को प्रमुखता से उठाया है। आज मंगलवार को यहां पहाड़ी से विशाल पत्थरों के गिरने से क्षेत्रवासी दहशत में आ गये हैं।

उल्लेखनीय है कि गत 17 से 19 अक्टूबर तक कुमाऊं मंडल में हुई अतिवृष्टि से अल्मोड़ा नगर क्षेत्र भी अछूता नहीं रहा। पूर्व में भी भारी बारिश के दौरान यहां सिकुड़ा बैंड के पास भारी पत्थर, चट्टान गिरने की घटनाएं हुईं। इस दौरान यहां रहने वाले लोगों ने खतरे के साये के बीच कई रातें बिताई। इधर स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यहां पूर्व से ही पत्थर खनन का कार्य सड़क किनारे चल रहा था। तब तमाम स्थानीय निवासी पूर्व डीएम नितिन कुमार भदौरिया से ​भी मिले थे, लेकिन डीएन ने शिकायत को गम्भीरता से नहीं लिया।

ऐसे मौके पर वहीं आज मंगलवार को जब पुन: बोल्डर पहाड़ से गिरे तो गीता मेहरा आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचीं और उन्होंने वस्तु स्थिति का जायजा लेते हुए संकट की चपेट में आये लोगों से बात की। बताया रहा है कि सिकुड़ा बैंड के समीप काफी लंबे समय से पत्थर निकासी का कार्य चल रहा था। जिस कारण संबंधित क्षेत्र पहले से ही खतरे की जद में था। अतिवृष्टि के बाद हालात और बदतर होते चले गये और भारी बारिश के बाद कई मकान खतरे की जद में आ गये।

महिला कांग्रेस महासचिव गीता मेहरा ने शासन—प्रशासन से क्षेत्र में खतरे की जद में आये मकानों का निरीक्षण कर सम्भावित आपदा नियंत्रण के लिए प्रभा​वी कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के चलते कई मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments