HomeBreaking NewsNH पर सड़क चौढ़ीकरण में बाधक बन रहे कई मकान, विभाग ने...

NH पर सड़क चौढ़ीकरण में बाधक बन रहे कई मकान, विभाग ने दी चेतावनी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

यहां क्वारब से काकड़ीघाट तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य में संबंधित विभाग द्वारा प्रभावितों को मुआवजा देने के बावजूद अड़चनें पेश आ रही हैं। कई मकान स्वामियों द्वारा सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे अपने मकानों को आज तक हटाया नहीं गया है। ऐसे में विभाग ने संबंधित मकान स्वामियों को नोटिस भेज सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विभागीय एई गिरजा शंकर पांडे ने कहा कि कई लोगों द्वारा सड़क निर्माण की जद में आ रहे मकानों को आज तक भवन स्वामियों द्वारा नहीं हटवाया गया है, जबकि सभी को पूर्व में ही सूचित करने के साथ मुआवजा राशि का भी भुगतान कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसे मकान स्वामियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। यदि इसके बावजूद भवन स्वामियों ने अपने निर्माणों को रास्ते से नहीं हटाया तो विभाग निर्माण कंपनी के माध्यम से इन मकानों को तुड़वायेगा, जिसका पूरा खर्चा—जुर्माना संबंधित मकान स्वामियों से वसूला जायेगा। इधर शिकायत पर विभागीय अधिका​री ने कहा कि क्वारब, चोपड़ा, काकड़ीघाट आदि में चौक हुई नालियों को भी खुलवाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

उल्लेखनीय है कि भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर काकड़ीघाट से क्वारब तक 10 किमी सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू हो चुका है। गत दिनों कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भी निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। एनएच और All Grace Developers Private Limited द्वारा यह कार्य प्रस्तावित है। इस कार्य के दौरान बहुत सी दुकानें, आवासीय परिसर व भूमि चौढ़ीकरण के मार्ग पर आ रही थीं। जिस कारण विभाग ने संबंधित भवन व भूमि स्वामियों को पूर्व में ही सूचित कर दिया था। साथ ही मुआवाजा राशि का भुगतान भी किया गया था। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा अपना निर्माण नहीं हटाये जाने से विभाग को दिक्कतें पेश आ रही हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments