सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
महिलाओं के पहनावे संबंधी मुख्यमंत्री के एक बयान को लेकर यहां महिला कांग्रेस का पारा चढ़ गया। गुस्साई महिला कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष लता के नेतृत्व में यहां चौघानपाटा में जबर्दस्त नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पुतला फूंका।
चौघानपाटा पर एकत्रित महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री ने गत दिवस महिलाओं और युवतियों के कपड़े पहनने के तरीके पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जो बेहद अमर्यादित है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर दी। महिला कांंग्रेस की जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि जिस तरह से सूबे के मुख्यमंत्री ने महिलाओं के पहनावे को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है, वो निन्दनीय है। उन्होंने कहा कि एक उच्च एवं जिम्मेदार पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा महिलाओं के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करना बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि अपने अमर्यादित बयान के लिए मुख्यमंत्री को तुरन्त सार्वजनिक मांफी मांगनी चाहिए तथा नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
पुतला दहन कार्यक्रम में महिला कांंग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, नगर अध्यक्ष गोपा नयाल, राधा बिष्ट, लीला जोशी, पारू उप्रेती, मेनका आर्या, पार्वती टम्टा, तारा भन्डारी, माया गैड़ा, हंसा पान्डेय, सरस्वती आर्या, भागीरथी, हेमा तिवारी, राधा तिवारी, दीपा त्रिपाठी, किरन जोशी, तारा तिवारी, बसन्ती बिष्ट, ज्योति पान्डेय, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, सुनील कठायत, ललित सतवाल, रमेश नेगी, अख्तर हुसैन, भानु बिष्ट, सुन्दर सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।
ALMORA NEWS: महिलाओं पर सीएम की टिप्पणी से महिला कांग्रेस का पारा चढ़ा, पुतला फूंका और मांगा इस्तीफा
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

