HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का दिल्ली सरकार से...

बिग ब्रेकिंग : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का दिल्ली सरकार से इस्तीफा

ADVERTISEMENTSAd

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने छोड़ा मंत्री पद, सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंजूर किए इस्तीफे

नई दिल्ली| दिल्ली में केजरीवाल सरकार के दो मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने पद से इस्तीफा दे दिया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दोनों का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। इस्तीफा देने वाले दोनों ही नेता अलग-अलग मामलों में आरोपी हैं।

शराब नीति केस में CBI हिरासत में हैं मनीष सिसोदिया

दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली सिसोदिया की अर्जी मंजूर करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने उन्हें हाईकोर्ट जाने की सलाह दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CJI जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सिसोदिया के वकील से कहा- आपको हाईकोर्ट जाना चाहिए था, सीधे सुप्रीम कोर्ट से जमानत क्यों मांग रहे हैं? यह ठीक परंपरा नहीं है। आम आदमी पार्टी ने इस फैसले पर कहा- हम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं। अब जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।

मनीष सिसोदिया AAP में दूसरे नंबर के नेता

केजरीवाल के बाद आम आदमी पार्टी में मनीष सिसोदिया ही सबसे बड़े नेता है। मनीष सिसोदिया के पास दिल्ली सरकार के कुल 33 में से 18 विभाग थे। सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि उनका काम कौन संभालेगा। केजरीवाल के एक और मंत्री सत्येंद्र जैन पहले से जेल में हैं। जैन के पास स्वास्थ्य, उद्योग, बिजली, गृह, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और जल संसाधन जैसे मंत्रालय थे, जिन्हें सिसोदिया को सौंप दिया गया था। सिसोदिया के पास शिक्षा, लोक निर्माण, वित्त, आबकारी जैसे सबसे अहम विभाग थे।

फरवरी 2020 में मुख्यमंत्री केजरीवाल के अपने बाकी विभाग छोड़ दिए थे। इसके बाद सिसोदिया इन विभागों को भी देख रहे थे। आम आदमी पार्टी में सिसोदिया के कद का नेता और अरविंद केजरीवाल का इतना भरोसेमंद व्यक्ति फिलहाल कोई नहीं है।

दिल्ली सरकार का बजट पेश करना था सिसोदिया को

दिल्ली सरकार अगले फाइनेंशियल ईयर के लिए बजट की तैयारी कर रही है। बजट का सारा कामकाज मनीष सिसोदिया ही देख रहे थे। दिल्ली सरकार का बजट आम आदमी पार्टी की सरकार आने के पहले करीब 30 हजार करोड़ रुपए का था, जो अब 75 हजार करोड़ रुपए का हो गया है।

केजरीवाल के सामने 10 साल में सबसे बड़ी चुनौती

पहले सत्येंद्र जैन और अब मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी के 10 साल के इतिहास में अरविंद केजरीवाल के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। सिसोदिया दिल्ली में एजुकेशन सेक्टर में आए बदलाव के पोस्टर बॉय हैं। पार्टी के कई नेता बताते हैं कि एक तरह से दिल्ली की सरकार वही चलाते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर प्रसार में भी सिसोदिया की भूमिका अहम रही है।

Uttarakhand : शारदा नदी में नहाने गए दो बच्चे डूबे, खोज में जुटी टीम

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments