HomeAccidentबिग ब्रेकिंग : पांव फिसलने से पहाड़ से गिरा व्यक्ति, दर्दनाक मौत

बिग ब्रेकिंग : पांव फिसलने से पहाड़ से गिरा व्यक्ति, दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी : यहां मौना सड़क मार्ग पर एक व्यक्ति पांव फिसलने से करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बंटी उम्र 45 साल पुत्र राम पाल मूल रूप से अलीगढ़ निवासी था। वह यहां रामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत कुमाटी में किराये के कमरे में रह रहा था तथा क्षेत्र में रंगाई—पुताई का काम करता था।

बताया जा रहा है कि वह आज शुक्रवार को शराब के नशे में जा रहा था। अचानक मोना रोड में कुमाटी के पास वह पांव फिसलने से करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना आज दोपहर करीब 03 बजे की है।

इधर सूचना मिलने पर क्वारब चौकी इंचार्ज गोविंदी टम्टा, कांस्टेबल गोपाल बिष्ट, चौकी प्रभारी खैरना धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल प्रेम कुमार, महेश गिरी, जगदीश धर्मा, राजेंद्र सती, एसएचओ भवाली डीआर वर्मा, एसआई लेखराज कम्बोज मौके पर पहुंचे।

इस दौरान मृतक को खाई से निकाला गया। जांच में पता चला कि यह व्यक्ति पेशे से पेंटर था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिचितों से पूछताछ की जा रही थी।

इधर पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक कुमाटी में तीन—चार साल से रह रहा था। इसकी पत्नी इसके साथ रहती थी, जबकि बच्चे अल्मोड़ा अनाथालय में रहते हैं।

 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments