HomeCrimeपीड़िताओं का रेट फिक्स किया है ममता ने, दुष्कर्म पीड़िता के वकील...

पीड़िताओं का रेट फिक्स किया है ममता ने, दुष्कर्म पीड़िता के वकील का आरोप

Kolkata Rape Murder Case: सीएनई डेस्क। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की बर्बर घटना के बाद से पश्चिम बंगाल की ममता सरकार (Mamta Banerjee) लगातार घिरती जा रही है। कभी उनकी सरकार को कोई मंत्री आरोप लगाने वालों की अंगुली काटने की धमकी देता है तो कभी वैचारिक विरोध करने वालों को घर से उठा लिया जाता है। अबकी बार पीड़ित परिवार के वकील विकास रंजन भट्टाचार्य ने उन पर गंभीर आरोप लगाकर सनसनी पैदा कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd

वकील विकास रंजन भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल सरकार पर मामले में गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल राज्य में सीएम की भूमिका बहुत निंदनीय है। जहां भी दुष्कर्म की घटना होती है तो सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) तुरंत पीड़ित परिवार से संपर्क करना चाहती हैं, उन्हें पैसे देना चाहती हैं और कहना चाहती हैं कि सब कुछ खत्म हो गया है। दुर्भाग्य से उन्होंने पीड़िताओं के लिए रेट कार्ड तय कर दिया है।

भट्टाचार्य ने कहा है कि सीएम ममता (Mamta Banerjee) गवाहों को खरीदने का प्रयास करती है। इस मामले में भी यही किया गया था। पीड़ित लड़की के माता-पिता ने दृढ़ता से इनकार कर दिया क्योंकि उन्हें सीएम द्वारा खेले गए खेल का हिस्सा बनना पसंद नहीं था।

पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल

उन्होंने कोलकाता पुलिस पर कहा कि दुर्भाग्य से यहां की पुलिस की भूमिका कतई संतोषप्रद नहीं है। उन्होंने कहा कि जब पुलिस हालातों को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही तो पुलिस आयुक्त को प्रेस बुलाने का क्या मतलब बनता है।

उंगली तोड़ने की करनी होगी व्यवस्था… ममता के मंत्री के विवादित बोल

पश्चिम बंगाल के मंत्री उदयन गुहा ​पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ टिप्पणियां कर रहे लोगों पर बड़ी ही बेहूदा टिप्पणी दी है। उन्होंने एक अत्यंत विवादित बयान में कहा कि जो लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं, उनकी उंगलियों को तोड़ने का इंतजाम करना होगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments